Ghazipur News: शिक्षामित्र के निधन पर शिक्षकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, जुलाई 11 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद। भांवरकोल ब्लॉक के ढुढ़ियां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र उमेश भारती के निधन के बाद शनिवार को शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आश्रित को नौकरी देने की मांग की। ज्ञापन पर एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने बताया कि एसआईआर फॉर्म भरवाने के लिए क्षेत्र के बीएलओ के साथ उमेश भारती की ड्यूटी लगाई गई थी। तेज धूप में काम करने के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। काफी उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शिक्षकों ने बताया कि मृतक शिक्षामित्र का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। ज्ञापन देने वालों में मृतक के पुत्र विकास भारती के अलावा अशोक कुमार राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.