Ghazipur News: शिक्षकों के विरोध के बाद बीईओ मुख्यालय से संबद्ध
गाजीपुर, जुलाई 29 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रविंद्र सिंह के विरुद्ध शिक्षक एवं शिक्षामित्रों के आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के अनुमोदन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बीईओ रविंद्र सिंह को उनके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच पूरी होने तक जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। मंगलवार को प्रशासनिक अनुमति न मिलने के बावजूद शिक्षक एवं शिक्षामित्रों ने बीआरसी परिसर के बाहर श्री शिव मंदिर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीईओ पर अमर्यादित व्यवहार, अनावश्यक उत्पीड़न और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनका स्थानांतरण तथा निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.