Ghazipur News: शाह फैज स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक
गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: गाजीपुर। वाराणसी के बीएचयू स्थित डॉ. विभूति सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग फेडरेशन कप में शाह फैज पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के नौ खिलाड़ियों का चयन पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रस्तावित ऑल इंडिया इंटर स्कूल नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अंशुमान, दीक्षा, अनुशा, अनन्या, आरुषि, साक्षी, अर्पिता और शिवांश शामिल हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक और उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Gaya News: किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में डीपीएस का शानदार प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.