गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के शाहबाजकुली रेलवे स्टेशन के पूरब की ओर रेलवे पटरी के किनारे रविवार सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ग्रामीण रेलवे पटरी के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पटरी के पास पड़े एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल अटवामोड़ चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अविनाशमणि तिवारी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि संभवतः रा...