गाजीपुर, जुलाई 28 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। उसिया गांव के फाटक तिराहे के पास मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से विद्युत केबल में आग लग गई। देखते ही देखते केबल धू-धू कर जलने लगी। जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। संयोगवश घटना के समय नीचे से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले जर्जर एलटी तारों की जगह केबल बिछाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद आए दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि अधिक विद्युत भार और केबल की गुणवत्ता समस्या का प्रमुख कारण है। उन्होंने जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि लगाई गई केबल अपेक्षित गुणवत्ता की नहीं है। अधिक विद्युत भार (लोड) पड़ने के कारण शॉर्ट सर्किट की घट...