Ghazipur News: शादी समारोह में विधायक अंकित भारती किया कन्यादान
गाजीपुर, जुलाई 15 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती बुधवार को खिदिरपुर गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद दिया और कन्यादान की रस्म में सहभागिता करते हुए उनके सुखद और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। विवाह समारोह के बाद विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से विवाह, जन्मदिन और अन्य शुभ अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.