गाजीपुर, सितम्बर 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शहर में घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। अडानी इंडियन ऑयल ग्रुप की ओर से करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया गया है। शहर में करीब 25 किलोमीटर पाइपलाइन तैयार होने के बाद अब कंपनी को उपभोक्ताओं के कनेक्शन का इंतजार है। पीली पाइपलाइन शहर के करीब एक हजार घरों के पास से होकर गुजर चुकी है। शहर के हेतीमपुर, छावनी लाइन, पीजी कॉलेज, रिवर बैंक कॉलोनी और लंका क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया है। पाइपलाइन के जरिए घरों में रसोई गैस की आपूर्ति किए जाने की योजना है। इससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर की जगह पाइप के माध्यम से गैस उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित होगी। शहर में करीब 25 किलोमीटर पाइपलाइन बिछने के बाद पीएनजी परिय...