गाजीपुर, अक्टूबर 26 -- Ghazipur News: गाजीपुर,संवादादाता। करंडा क्षेत्र के आरी पहाड़पुर सीतापट्टी गांव स्थित विशाल मंदिर पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया। मेले में भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर के आसपास फूल-माला, चुनरी और प्रसाद की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। मेला समिति के लोगों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने छोटी-बड़ी दुकानें सजाई हैं। लकड़ी के सामान, झूला और चरखी बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पंचकठिया में सजा मां लक्खी का दरबार, आज लगेगा मेला गाजीपुर के अला...