गाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को जिले भर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गहमर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका से संतोष: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन आज होगी मां स्क...