Ghazipur News: व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा, पांच धराए
गाजीपुर, जुलाई 8 -- Ghazipur News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपितों और तीन बाल अपचारियों को पकड़कर 11 माह पहले सेवराई कस्बे में हुई चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर पांच लाख 95 हजार रुपये तथा करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। क्षेत्राधिकारी जमानियां अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पांडेय तथा स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार की संयुक्त टीम ने मंगलवार को फरीदपुर पुलिया के पास पांच लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से हथौड़ी, लोहे की छेनी, आरी ब्लेड, दो लोहे की रॉड, प्लास तथा टॉर्च सहित चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपितों ने करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.