गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। जमनियां नगर के ब्लॉक तिराहा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप स्थित पार्क में महर्षि जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा और अनावरण का मुख्य अनुष्ठान रविवार को सकुशल संपंन हो गया। इस जमदग्नि ऋषि पार्क को बेहतर बनाने के लिए और प्रतिमा स्थापित करने के लिए नगरपालिका की ओर से एक करोड़ रूपया खर्च किया गया है। अब पार्क में 26 अक्तूबर को भंडारा का आयोजन किया गया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि धार्मिक आयोजन तीन दिवसीय रहा। इसकी शुरुआत शनिवार को कलश यात्रा और पूजन-अर्चन के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महर्षि जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: कलश यात्रा निकाल महर्षि...