Ghazipur News: वृद्धाआश्रम में बुजुर्गों को दिया फल और मिष्ठान्न्
गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। ग्राम बबेड़ी, पोस्ट सोहिलपुर स्थित वृद्ध गृह आश्रम में गीता ग्रामोद्योग विकास संस्थान की ओर से बुजुर्गों के सम्मान और उनके साथ आत्मीयता साझा करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष कृष्ण शंकर चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और फल और मिष्ठान भेंट किए गए। आश्रम के वृद्धजनों और अतिथियों ने भजन, लोकगीत एवं निर्गुण की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बुजुर्गों के अनुभवों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी सेवा और सम्मान को प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बताया। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष सोमेश मोहन राय, मंत्री नागेंद्र प्रसाद सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.