गाजीपुर, जुलाई 7 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण(वीबी-जी राम जी) में काम करने वाले मजदूरों की अब फर्जी हाजिरी नहीं लग पाएगी। इसके लिए शासन की ओर से मोबाइल एप के माध्यम से मजदूरों की दिन में दो बार फेस ऑथेंटिक हाजिरी लगेगी। इसी आधार पर मजदूरी निर्धारित होगी। ग्रामीण विकास विभाग ने एनएमएमएस एप तैयार किया है। अब गाजीपुर में एप के माध्यम से हाजिरी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रामीण विकास विभाग ने नेशनल मोबाइल मॉनीटरिग साफ्टवेयर (एनएमएमएस) एप लांच की है। पंचायत प्रतिनिधि एप को मोबाइल में डाउनलोड करेंगे। वह इस एप के माध्यम से ही मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाएंगे। संबंधित वार्ड सदस्यों को पहले पंचायत से संबंधित ग्राम रोजगार सेवक प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए जिले के सभी वार्ड सदस्यों को पहले एनए...