Ghazipur News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत
गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उसियां गांव के मोतीनगर में 25 वर्षीय महिला ने विषाक्त पदार्थ के सेवन कर लिया। परिजन अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार उसियां गांव के मोतीनगर निवासी चुंगी कुमार की पत्नी सीमा देवी की गुरुवार की रात को आपस में लड़ाई हुई। जिसके बाद सीमा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। सीमा को दो लड़के और ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.