Ghazipur News: विशाल यादव ने प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: खानपुर, संवाददाता। मीरजापुर के भिरखुरी पहाड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में खानपुर क्षेत्र के पहलवान विशाल यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता के 79 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल मुकाबले में विशाल ने मीरजापुर के पहलवान प्रशांत को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में विशाल ने शुरुआत से ही आक्रामक प्रदर्शन किया और शानदार दांव लगाकर जीत हासिल की। विशाल की सफलता पर मेघबरन सिंह, ठाकुर तेज बहादुर सिंह, कुश्ती कोच सिकंदर, अदालत यादव, ध्रुव सिंह, विपुल चौबे, विनय पांडेय, शुभम पांडेय और छांगुर सिंह ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि विशाल की उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.