गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर। गंगा नदी पर स्थित हमीद सेतु से बुधवार की दोपहर एक तीस वर्षीय विवाहिता ने परिवारिक कलह के चलते सेतु से सीधे नदी में छलांग लगा दिया। सूचना पर पहुंचे रजागंज चौकी इंचार्ज अभिनव गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए नाविकों और मछुआरों की मदद से नदी के धारा में बह रही महिला को किसी तरह नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे वाहन से तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहाँ उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार महिला का पहचान 30 वर्षीय नीतू बिंद पत्नी मुकेश बिंद निवासी बेतपुरवा की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या जांच में परिवारिक कलह का मामला सामने आया है। इसकी सूचना महिला के परिजनों को दे दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...