गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शहर के होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या में पुलिस ने बुधवार को एक बाल अपचारी को पकड़ा। उसको बाल सुधार गृह भेज दिया गया। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि हत्या के मुकदमे में साक्ष्य मिलने पर पकड़ा गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक आरोपी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी शंकर पांडेय, आलोक दूबे व सोनू यादव समेत तीन आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...