Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड में शामिल एक लाख के इनामी सोनू यादव गिरफ्तार
गाजीपुर, सितम्बर 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शहर के फुल्लनपुर स्थित होटल बिंदु के मालिक आलोक उर्फ डब्लू राय के बड़े बेटे विनीत उर्फ हनी राय हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र केशव यादव निवासी कोठिया कोडरताल थाना करीमुद्धीनपुर गौशाबाद को शहर कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया है। रविवार को पुलिस ने पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी का चालान कर उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। बताते चले कि बीते 29-30 मई की रात्रि में विनीत उर्फ हनी राय की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपने होटल के गेट पर मौजूद थे। इस मामले में मृतक के पिता आलोक राय की तहरीर पर कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय समेत आलोक दूबे, गोल्डेन और सोनू यादव के खिलाफ नामजद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.