गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: सेवराई। पूर्व पर्यटन मंत्री और जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह के पिता हरिवंश सिंह का रविवार शाम चार बजे आकस्मिक निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। बताया गया कि ऑक्सीजन लेवल कम होने और बीपी बढ़ने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया। मौत की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगों का मन्नू सिंह के दरवाजे पर पहुंचना लगा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...