Ghazipur News: विधायक निधि के कार्यों की परियोजना निदेशक ने की जांच
गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड भदौरा में विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों की गुरुवार को परियोजना निदेशक महेंद्र प्रताप सिंह ने स्थलीय जांच की। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार शाह की मौजूदगी में अधिकारियों ने सेवराई और बहुअरा गांव पहुंचकर सीसी रोड सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। परियोजना निदेशक ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य शासन से निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.