Ghazipur News: विद्युत पोल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची खलबली
गाजीपुर, अगस्त 23 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा उसियां में रविवार को विद्युत पोल पर लगे केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। केबल से धुआं और लपटें उठने से ग्रामीणों में खलबली मच गई।सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद जले हुए केबल की मरम्मत कराई गई। मरम्मत पूरी होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि अधिक लोड के कारण यह समस्या आ रही है। स्थायी समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.