Ghazipur News: विदेश भेजने के नाम पर 1.58 लाख की ठगी, केस
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश भेजने के नाम परRs.1.58 लाख की ठगी करने के आरोप में करीमुद्दीनपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजनरायन ने बताया कि बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव निवासी महेंद्र चौहान ने तहरीर में आरोप लगाया कि लगभग पांच माह पूर्व कृष्णा कुशवाहा निवासी ग्राम पिहुली, थाना करीमुद्दीनपुर ने उन्हें विदेश भेजने का झांसा दिया। इसके बाद उनके खाते सेRs.1.58 लाख ले लिए। आरोपी ने एक सप्ताह के भीतर विदेश भेजने का भरोसा दिया था, लेकिन न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार करते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि जहां जाना हो चले जाओ, पैसा नहीं दूंगा। थानाध्यक्ष ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.