Ghazipur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: मरद़ह। विदेश भेजने के नाम पर 1.50 लाख की ठगी के प्रकरण में सुनील कुमार निवासी गांई थाना मरदह के प्रार्थना पत्र पर मरदह पुलिस ने नेवादा वैदवली गांव निवासी उदयभान राजभर के विरुद्ध मलेशिया भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उदयभान ने फोन पेय के माध्यम से 1.50 लाख रुपये लिया था। आरोप है कि रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया एवं लाठी-डंडा लेकर जान से मारने की धमकी दिया। थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया की मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.