गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित आरजेपी स्कूल में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोशल साइंस एवं साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी और विशिष्ट अतिथि टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रत्युष त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से जुड़े आकर्षक एवं नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने मॉडलों का अवलोकन कर छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर नए प्रयोग और अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक बसंत पांडेय ने अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Bhaga...