Ghazipur News: वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं, लोग परेशान
गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर। दिलदारनगर में वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग सड़क किनारे वाहन खड़े करने को मजबूर हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से नगर में निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके और यातायात सुचारु बना रहे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: नगर में सार्वजनिक यूरिनल निर्माण की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.