Ghazipur News: वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ हाइट गेज बैरियर
गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर को चंदौली जनपद से जोड़ने वाले रामकरन सेतु गंगा पुल पर भारी और ओवरलोड वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए लगाए गए हाईट गेज बैरियर महज 72 घंटे में क्षतिग्रस्त हो गए। बुधवार देर रात किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से पुल के दोनों छोर पर लगे लोहे के बैरियर टूट गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। नगर में बढ़ते भारी वाहनों के दबाव और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए एनएचएआई ने बीते 13 जुलाई को पुल के दोनों छोर पर हाईट गेज बैरियर लगाए थे। बैरियर लगने से पहले बालू खनन शुरू होने के दौरान इन्हें हटा दिया गया था, जिसके बाद भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया था। इससे सब्जी मंडी और मुख्य मार्ग पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय लोगों की मांग पर प्रशासन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.