Ghazipur News: वाहन की टक्कर से किसान नेता की मौत, मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटया लहंग स्थित हनुमान मंदिर के पास सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान नेता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी 50 वर्षीय सुनील कुमार उर्फ राम अवतार किसान महासभा के बाराचवर ब्लॉक अध्यक्ष थे। सोमवार को वह बेद बिहारी पोखरा पर आयोजित किसान महासभा की बैठक में शामिल होने के बाद अपनी रिश्तेदारी में कटयालहंग गांव जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Gaya News: बेलागंज: एनएच 22 पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास पीछे से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.