गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर (मरदह)। वाराणसी गोरखपुर मार्ग पर बिरनो थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर के पास सुबह घर से टहलने के लिए निकले युवक को गाज़ीपुर के तरफ से मऊ की ओर जा रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे गन्नापुर निवासी ललित कुमार की मौत हो गयी। वाहन की टक्कर से ललित कुमार फ्लाई ओवर से उछल कर सर्विस रोड पर जा गिरा ।गन्नापुर निवासी ललित कुमार दो भाइयों में छोटे थे। वह एलएलबी की पढ़ाई करने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। पिता श्रीनाथ राम ने बताया कि प्रतिदिन के तरह भोर में वह टहलने के लिए निकले थे। घर से आठ सौ मीटर लगभग दूरी पर बिरनो फ्लाई ओवर के पास हादसे के शिकार हो गए। ललित की मां सविता देवी समेत परिवार की महिलाओं के रोने बिलखने से मातम छाया हुआ है। बिरनो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भ...