Ghazipur News: वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल
गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: जंगीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सोमवार दोपहर वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। बिरनो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी 27 वर्षीय हरिकेश राम और मुहम्मदाबाद क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय सोनू राम रविवार रात ददरी घाट से गंगाजल लेकर महाहर धाम जल चढ़ाने गए थे। सोमवार को जलाभिषेक के बाद दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे फोरलेन पर डिवाइडर पार करते समय वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सोनू राम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.