गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: कासिमाबाद। कासिमाबाद बाजार से शनिवार की देर शाम को धरवार कला खुर्द निवासी सुनील यादव पुत्र हीरा सिंह यादव पैदल लौट रहे थे। बाजार से बाहर ही पहुंचे थे कि चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल मेडिकल कालेज से संबंद्ध अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रविवार की भोर में मृत्यु हो गयी। जानकारी के अनुसार सुनील यादव बाजार से सब्जी खरीद कर पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर परिजन भी पहुंच गए और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। खबर सुनते ही मृतक की पत्नी सिंटू देवी दहाड़े मार कर रोने ल...