Ghazipur News: वार्ड नंबर 11 में जलनिकासी की समस्या से लोग परेशान
गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: जमानियां। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 में जलनिकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है। विद्युत कार्यालय परिसर सहित आसपास के इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका की ओर से पानी निकासी के लिए लाखों रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया गया, लेकिन उचित निकास व्यवस्था नहीं होने से पानी उल्टा विद्युत कार्यालय परिसर में जमा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण परिसर में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नालियों से प्लास्टिक, कचरा और सिल्ट तत्काल हटवाने की मांग की। साथ ही ब्लीचिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.