गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया गोविंद गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद का शनिवार शाम प्रशासन ने सीमांकन कर समाधान कराया। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार और तहसीलदार अनुराग यादव की मौजूदगी में भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच गाटा संख्या 702 और 621 की पैमाइश कराई गई। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान संजय गुप्ता को उनकी बैनामाशुदा भूमि का वैध हिस्सा और कब्जा दिलाया गया, जिससे वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। सीमांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह, लेखपाल विपिन कुमार, नागेंद्र यादव, कैलाश तिवारी, रामप्रवेश पांडेय, मोहम्मद युवराज अंसारी, अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामी...