गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र का देवल पावर हाउस से जुड़े गांवों में बिजली के तार टूटकर गिरने, फ्यूज उड़ने, लो वोल्टेज और जंपर फाल्ट जैसी समस्याएं लगातार बनी रहती हैं। इसके चलते ग्रामीणों को नियमित और सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। सुरहा गांव में बुधवार रात करीब नौ बजे बिजली फाल्ट हो गया। जो गुरुवार सुबह तक नहीं बंद सका। जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि पावर हाउस के कर्मचारी कंपनी के नियमों का हवाला देते हुए सुबह 10 बजे से पहले और शाम 5 बजे के बाद होने वाले फाल्ट को ठीक करने नहीं पहुंचते। ग्रामीणों ने कहा कि शाम के बाद यदि किसी गांव में बिजली खराब हो जाती है तो पूरी रात आपूर्ति बाधित रहती है और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है। इस संबंध में अवर अभियं...