Ghazipur News: लोकल फाल्ट के नाम पर मनमानी कटौती, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में लो वोल्टेज की समस्या से किसान और आम उपभोक्ता परेशान हैं। वोल्टेज कम होने के कारण सबमर्सिबल पंप और राजकीय नलकूप पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इसका सीधा असर सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर लोकल फाल्ट के नाम पर मनमानी कटौती की जा रही है जिससे लोगों में आक्रोश है। तारीघाट स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर लोगों ने प्रदर्शन किया। जेई और अन्य कर्मचारियों पर सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि नलकूप चलाने के लिए पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर लो वोल्टेज के कारण सबमर्सिबल और पंप के मोटर जल गए हैं, जिन्हें बनवाने के लिए किसान परेशान हैं। वहीं, राजकीय नलकूप भी कम वोल्टेज के कारण निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.