Ghazipur News: लाभांश में तीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी पर कोटेदारों ने जतायी खुशी
गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से उचित दर विक्रेताओं के लिए लाभांश में 30 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए 125 प्रति कुंतल कर दिया गया है। इसे लेकर सातों विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित कर दिखाया गया। मुख्य कार्यक्रम लोक भवन, लखनऊ में आयोजित किया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र में रायफल क्लब में लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत और विशिष्ठ अतिथि में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और डीएम अनुपम शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और लाभांश वृद्धि के निर्णय पर प्रसन्नता जतायी। यह भी पढ़ें- लाभांश मे वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.