Ghazipur News: लापता किशोरी को परिजनों से मिलाया
गाजीपुर, जुलाई 20 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत जीआरपी दिलदारनगर ने घर से नाराज होकर निकली एक 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल टीम के साथ दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग लड़की संदिग्ध अवस्था में मिली। पूछताछ में पता चला कि वह पास के ही गांव निरहू का पुरा की रहने वाली है और घरवालों से गुस्सा होकर निकली है। जीआरपी ने किशोरी को समझाकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: 17 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताए लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.