Ghazipur News: लहना गांव में रामलीला का हुआ शुभारंभ
गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: सेवराई। तहसील क्षेत्र के लहना गांव में आदर्श रामलीला समिति की ओर से पारंपरिक रामलीला का शुभारंभ हुआ। बसपा नेता परवेज खां ने फीता काटकर मंचन का उद्घाटन किया। पहले दिन राम जन्म प्रसंग का सजीव मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। इस दौरान परवेज खां ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देती है। उन्होंने लहना गांव की रामलीला को गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की मिसाल बताया। समिति ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर भट्टू चौधरी, हीरा लाल चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रामलीला मंचों से भगवान श्रीराम के आदर्शों का दिया संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.