गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: सेवराई। तहसील क्षेत्र के लहना गांव में नवनिर्मित घटवारी माई मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह धार्मिक विधि-विधान और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य पुरोहित के नेतृत्व में मां की प्रतिमा स्थापित की गई। इससे पूर्व गांव में गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा भ्रमण कराया गया। इस दौरान पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं और श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया है। समारोह के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। घटवारी माई निषाद, केवट और मल्लाह समाज की प्रमुख कुलदेवी के रूप में पूजनीय हैं। कार्यक्रम में बिरहा गायन का भी आयोजन हुआ। प्रसिद्ध कलाकार प्यारेलाल निषाद और...