गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में भारतीय सेना का कठिन सैन्य प्रशिक्षण और कसम परेड सफलतापूर्वक पूरा कर अवकाश पर गृह जनपद लौटे ताईक्वांडो खिलाड़ी शुभम यादव का स्वागत किया गया। सबसे पहले अपने गुरु से मिलने पहुंचे शुभम का एकेडमी के सैकड़ों खिलाड़ियों ने तालियों की गड़गड़ाहट, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। एकेडमी के वरिष्ठ ताईक्वांडो प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह 'बंटी' ने बताया कि शुभम यादव औंड़िहार के मल्हीपुर गांव निवासी शमशेर यादव के पुत्र हैं। उन्होंने करीब पांच वर्षों तक गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। छह माह पूर्व भारतीय सेना के सिकंदराबाद प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना हुए शुभम ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर सबसे पहले अपने गुरु और ए...