Ghazipur News: लटकते हाईटेंशन तार और खुले ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा
गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड नौ और छह में जर्जर व नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार और खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा बना हुआ है। समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रभारी एवं सपा व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता और प्रवीण जायसवाल ने विद्युत उपखंड अधिकारी को पत्रक सौंपकर तत्काल निरीक्षण और समाधान की मांग की। पत्रक में बताया गया कि सरैला चट्टी से वार्ड नौ होते हुए वार्ड छह स्थित प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली हाईटेंशन लाइन मुख्य बाजार से होकर गुजरती है। तार जर्जर और ढीले होने के साथ कई स्थानों पर नीचे लटक रहे हैं। वहीं वार्ड छह में सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा जाली नहीं है। पास में प्राथमिक विद्यालय होने से ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.