Ghazipur News: लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक, रावण ने किया सीता हरण
गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिधौना में शुक्रवार को श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में नक्कटैया और सीता हरण प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। मंचन के दौरान शूर्पणखा ने श्रीराम और लक्ष्मण के सामने विवाह प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव ठुकराए जाने पर लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी। अपमान से क्रोधित रावण ने मामा मारीच के सहयोग से सीता हरण की योजना बनाई। मारीच स्वर्ण मृग बनकर माता सीता को आकर्षित करता है। श्रीराम और लक्ष्मण के कुटिया से दूर जाने पर रावण साधु का वेश धारण कर पहुंचता है और छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लेता है। यह भी पढ़ें- Mau News: रामलीला:सूर्पणखा की नासिका छेदन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.