गाजीपुर, सितम्बर 19 -- Ghazipur News: जमानिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को स्थानीय लेखपालों ने उपजिलाधिकारी निधि को मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने शासन स्तर पर लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। संघ अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल अत्यधिक कार्यभार, वेतन विसंगति, संसाधनों की कमी और लंबित पदोन्नति जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। संघ ने प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 करने, गृह मंडल स्थानांतरण पोर्टल खोलने, लंबित पदोन्नति सूची जारी करने और 2024 बैच के परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की। इसके अलावा स्टेशनरी, वाहन व विशेष भत्ते में वृद्धि, अतिरिक्त पटलों से कार्यमुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: लंबित मांगों को लेकर लेखपालों न...