Ghazipur News: रोहित हत्याकांड: हत्यारों का 11 दिन बाद भी नहीं चला पता
गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के करीमुल्लाहपुर नहर के पास रोहित यादव की गोली मारकर की गई हत्या में पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना को 11 दिन बीत चुके हैं लेकिन हत्या क्यों और किसने किया यह पता लगाने में पुलिस फेल है। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश है। बता दें कि रोहित यादव अपने ननिहाल मरदापुर थाना सादात में रहता था। वह वाराणसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ ट्रेडिंग का काम करता था। वह 29 जुलाई को दोस्तों से सादात जाने की बात कहकर वाराणसी से निकला था। इसके बाद 30 जुलाई की सुबह में करीमुल्लाहपुर नहर के पास उसका शव मिला। उसके सिर में दो गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.