Ghazipur News: रोशनी से जगमगाएंगे गोमती नदी के पुल
गाजीपुर, अगस्त 14 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रात के समय अंधेरे में रहने वाले गोमती नदी पर बने पुल अब रोशनी से जगमगाएंगे। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर राजवाड़ी के पास गोमती नदी पर बने दोनों पुलों पर एनएचएआई की ओर से डबल आर्म पोल लाइट लगा दी गई है। पुल पर प्रकाश की व्यवस्था होने से रात में आवागमन करने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। गोमती नदी पर बने पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। अब तक पुल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अंधेरे में पुल के किनारे बने साइड एज स्पष्ट दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार अंधेरे के कारण पुल पर हादसे भी हो चुके हैं। पुल पर डबल आर्म पोल लाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.