Ghazipur News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, अधेड़ महिला की मौत
गाजीपुर, अक्टूबर 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर चट्टी के पास मंगलवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ जमानियां जा रही थीं। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और बस का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की 52 वर्षीय तारा देवी के रूप में हुई है। उनके पति राम आधार राम जमानियां में प्राथमिक शिक्षक हैं।हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के पति के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.