Ghazipur News: रेल प्रशासन ने हटवाया यूसुफपुर स्टेशन के पास से अवैध अतिक्रमण
गाजीपुर, सितम्बर 9 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर लंबे समय से घुमंतू लोगों द्वारा झोपड़ी, टीन और तिरपाल आदि डालकर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुधवार को रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हटाया गया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की मदद से रेलवे की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल रहे। स्टेशन मास्टर आलोक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा प्रत्येक छह माह में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: अवैध अतिक्रमण कराया खाली रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.