Ghazipur News: रेल पटरी चटकी, पेट्रोलिंग कर्मी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
गाजीपुर, नवम्बर 5 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे के पीडीडीयू-पटना रेलखंड पर बुधवार की देर रात धीना और जमानियां रेलवे स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर रेल पटरी चटकने से हड़कंप मच गया। पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी की सतर्कता से समय रहते खराबी का पता चल गया, जिससे बड़ा रेल हादसा टल गया। पटरी टूटने की सूचना मिलते ही रेल परिचालन में सतर्कता बरती गई और डाउन 12141 एलटीटी-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को नियंत्रित कर रोक दिया गया। सूचना पर रेल पथ विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटी पटरी पर क्लैंप बांधकर अस्थायी मरम्मत की। इसके बाद 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार का कॉशन लगाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया गया। पटरी में तकनीकी खराबी के कारण एलटीटी-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जमानियां स्टेशन पर निर्धारित समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.