गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। उसिया मिनी स्टेडियम के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार उसिया गांव के पूरब मोहल्ला निवासी परदेसी राम की पत्नी 42 वर्षीय राजमती देवी आवश्यक कार्य से घर लौट रही थीं। इसी दौरान मिनी स्टेडियम के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय भदौरा की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही ग्राम सभा की एंबुलेंस से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदौरा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी ...