गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: बारा। भदौरा-गहमर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे बुधवार को करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव किलोमीटर संख्या 683/26 व 683/24 के पास पड़ा होने की सूचना की-मैन ईश्वर दयाल ने फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही रेलवे एवं स्थानीय पुलिस महकमे में खलबली मच गई। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने तथा उसकी पहचान कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गहमर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...