Ghazipur News: रेलवे क्रॉसिंग पर अधूरी पिचिंग से बढ़ी परेशानी
गाजीपुर, अगस्त 4 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उसियां खास रेलवे क्रॉसिंग और दिलदारनगर बाजार रेल फाटक पर सरफेसिंग कार्य के बाद पिचिंग अधूरी छोड़ दिए जाने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऊबड़-खाबड़ सतह और बिखरी गिट्टियों के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं ई-रिक्शा, ऑटो समेत तीन पहिया वाहनों को भी क्रॉसिंग पार करने में दिक्कत हो रही है। कई बार वाहन बीच रास्ते में फंस जाते हैं, जिन्हें धक्का देकर निकालना पड़ता है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख आवागमन रास्ता होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से अधूरा पिचिंग कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचाव हो सके। इस संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.